मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल
जम्मू. जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को राज्य का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। मनोज सिन्हा रेल राज्य मंत्री रह चुके हैं। मगर पिछले साल वो गाजीपुर से चुनाव हार गए थे। पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में 4जी सेवा लागू करने का मुर्मू का समर्थन मोदी सरकार को नागवार गुजरा था।