22 साल बाद… लंदन से भारत लौटेगी भगवान शिव की 1998 में राजस्थान से चोरी हुई दुर्लभ मूर्ति
लंदन. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में घाटेश्वर मंदिर से नाटेश शिव की 9वीं शताब्दी की एक दुर्लभ मूर्ति की 1998 के फरवरी महीने में चोरी हो गई थी। अब यह मूर्ति 22 साल बाद भारत वापिस लौट रही है। इसे आज भारतीय पुरात्व विभाग (एएसआई) को सौंपा जाएगा।
चित्तौड़गढ़ में बरोली स्थित घाटेश्वर मंदिर से फरवरी 1998 में नौंवी सदी की नटराज की इस मूर्ति को चुरा लिया गया था और बाद में तस्करों ने 2003 में लंदन में बेच दिया था। पत्थर की नटराज/नटेश की यह मूर्ति करीब चार फीट लंबी है और यह काफी दुर्लभ है।