60 year old EX CEO ने पुशअप लगाकर मांगी नौकरी और फिर हुई नौकरियों की बरसात…
50 से ज्यादा कंपनियों ने ठुकराया था सीवी
लॉकडाउन के दौरान 60 year old EX CEO मार्क्स नाम के शख्स की नौकरी चली गई थी और बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें कहीं काम भी नहीं मिल रहा था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और वो 60 साल की उम्र में कितने फिटे हैं यह साबित करने लिए उन्हें सोशल मीडिया पर पुशअप करने वाला वीडियो शेयर किया।
फिर क्या था, वीडियो शेयर करने के बाद उनके पास नौकरी की लाइन लग गई। लंकाशायर के रहने वाले पॉल मार्क्स पांच महीने पहले तक दुबई के क्रियोल ग्रुप में मुख्य संचालन प्रबंधक के पद पर काम कर रहे थे। लेकिन लॉकडाउन में कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद मार्क्स ने भारत, यूएई, ब्रिटेन और स्पेन जैसे देशों में नौकरी के लिए आवेदन दिया। लेकिन उम्र के चलते उन्हें कहीं काम नहीं मिला। पॉल मार्क्स को यह साबित करना था कि वो 60 की उम्र में भी पूरी तरह से फिट हैं। फिर उन्होंने लिंक्डइन पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो सूट-बूट पहनकर पुशअप लगा रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होती है उनके पास ढेरों नौकरी के ऑफर आने लगे।
लिंक्डन पर मार्क्स के इस वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं। कई नियोक्ताओं ने उन्हें जॉब की पेशकश की है, जबकि वीडियो डालने से पहले 50 से ज्यादा कंपनियों ने उनका सीवी ठुकरा दिया था। मार्क्स रोज का कहना है कि वो रोज 50 पुशअप और हफ्ते में 30 किलोमीटर दौड़ते हैं। उनका मानना है कि उम्र कभी काबिलियत या उत्पादकता का पैमाना नहीं हो सकती है और जरूरी यह नहीं कि 60 पार हर व्यक्ति अखबार पढ़कर या टीवी देखकर अपना दिन गुजारे।