Unbelievable: लड़की के पेट में था दर्द, ऑपरेशन किया तो निकली 7 kg hair ball
डॉक्टर बोले- पेट से 7 kg hair ball निकलना अजीब
नई दिल्ली. झारखंड डॉक्टरों ने 17 साल की लड़की के पेट से 7 kg hair ball निकाली। डॉ. साहू के अनुसार पेट से इतने बालों का निकलना बहुत ही अजीब है। जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय स्वीटी अक्सर अपने बाल तोड़कर खा जाती थी। हालांकि पिछले 5 सालों से उसने इस बुरी आदत को छोड़ दिया था, लेकिन जो बाल पेट में गए थे वे एक जगह इकट्ठे हो गए। धीरे-धीरे बालों की एक गेंद बन गई जिसके कारण लड़की को पेट में दर्द हुआ। झारखंड के बोकारो के एक निजी अस्पताल में लड़की का ऑपरेशन किया गया।


सर्जन डॉ. जीएन साहू के अनुसार पेट से बालों को हटाने में छह घंटे का समय लगा। उनके 40 साल के मेडिकल करियर में यह पहली बार है जब उन्हें पेट से इतनी बड़ी मात्रा में बाल मिले हैं। तीन दिन पहले इस लड़की को अस्पताल लाया गया था, जहां सोनोग्राफ के दौरान उसके पेट में ट्यूमर होने का शक हुआ था।
लड़की फिलहाल ठीक है। तीन दिन के इलाज के बाद लड़की को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पेट में बालों की बड़ी मात्रा के कारण लड़की को अक्सर उल्टी और गैस होती थी और वजन भी अचानक बढ़ गया था।
बता दें कि इससे पहले, एक रूसी डॉक्टर ने एक मरीज के मुंह से 4 फुट लंबा सांप निकाला था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में भी हो रही है।