कोरोना से मशहूर अभिनेत्री Ashalata wabgaonka का निधन
हिंदी और मराठी की सशक्त अभिनेत्री Ashalata wabgaonka का सतारा (महाराष्ट्र) में आज निधन हो गया। वे 79 वर्ष की थीं और कोरोना से संक्रमित थीं। वे अपने नए मराठी शो की शूटिंग कर रही थीं और इसी दौरान बीमारी की चपेट में आईं।
इस शो के 20 से 22 क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2 जुलाई 1941 को जन्मीं आशालता ने सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वे टीवी शो और नाटकों में भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराती रही।
जंजीर, नमक हलाल, अपने पराए, वो सात दिन, घायल, राजतिलक, आज की आवाज़ जैसी कई यादगार हिंदी फिल्में भी उन्होंने की।