Sushant Sucide Case : हो सकती है रिया की गिरफ्तारी, NCB ने जारी किया समन
मुंबई. Sushan Sucide Case में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा खबरों के मुताबिक सुशांत के हाउस स्टाफ दीपेश सावंत ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को पूछताछ में बताया है कि रिया चक्रवर्ती के कहने पर ही वो घर में ड्रग्स लाता था। NCB की टीम ने रात भर दीपेश से पूछताछ की है। बता दें कि दीपेश सांवत वो शख्स हैं, जो सुशांत की संदिग्ध मौत के वक्त घर में मौजूद थे। सांवत को NCB ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। वहीं रविवार सुबह एनसीबी की टीम मुंबई में रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची और समन दिया है।
सूत्रों मुताबिक, रिया के भाई शोविक ने भी अपनी बहन के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर NCB को कई अहम जानकारियां दी हैं। शोविक ने खुद कहा है कि उसकी बहन ड्रग्स लेती हैं। रिया को भी इस केस में NCB ने आज पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए कहा है। ऐसे में रिया की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
बता दें कि अब तक इस केस में NCB ने 7 लोगों को गिरप्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में रिया का भाई शोविक, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, विलात्रा, अब्बास लखानी, करन अरोड़ा और अब्देल बासित परिहार है। हालांकि, कैजान को शुक्रवार को मुंबई की एक कोर्ट ने जमानत दे दी।