पुलिस स्टेशन में फाइल निकाल रहा था कर्मचारी, अलमारी से निकले 21 सांप
कांगड़ा. एक पुलिसकर्मी ने जब किसी जरुरी काम से पुलिस स्टेशन में रखी एक ऑफिशियल फाइल को अलमारी में खोजन शुरू किया, तो कुछ ऐसा हुआ कि उसकी आँखें फटी की फटी रह गई। दरअसल फाइलों के बीच कोबरा सांप के 21 बच्चे नजर आए।
खबर के अनुसार हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा शहर के पास गग्गल पुलिस स्टेशन में एक हैरतअंगेज नजारा देखने को मिला। पुलिस स्टेशन में फाइलों के बीच कोबरा सांप अपना घर बनाए बैठे थे। बताया जा रहा है कि किसी केस के सिलसिले में एक पुलिसकर्मी अलमारी में फंसी फाइल को निकाल रहा था तभी उसे कोबरा सांप का एक बच्चा दिखाई दिया। सांप के इतने बच्चों को एकसाथ देख पुलिसवाला खुद ही भयभीत हो गई। जिसके बाद सांप पकड़ने वाले को बुलाया।
वहीं सांप पकड़ने वाले ने एक-एक कर 21 सांप बाहर निकला। इतने सांपों को देखकर पूरे पुलिस स्टेशन में भय का माहौल बन गया। बाद में जब सांप पकड़ने वालों ने सभी सांपों को एक जार में पकड़ कर रखा, तब जाकर लोगों की जान में जान आई।