US Open 2020 : जापान की 22 साल की नाओमी ओसाका दूसरी बार बनी चैंपियन
फाइनल में विक्टोरिया अजारेंका को दी शिकस्त
नई दिल्ली. जापान की 22 वर्षीय नाओमी ओसाका ने दूसरी बार US Open 2020 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में उन्होंने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को शिकस्त दी। ओसाका ने अपनी अजारेंका को 1-6,6-3,6-3 से हराया। इससे पहले उन्होंने 2018 में यह टाइटल अपने नाम किया था। ओवरऑल ग्रैंड स्लैम की बात करें तो ओसाका का यह तीसरा खिताब है। वो पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का टाइटल भी जीती थीं। उन्होंने सेमीफाइनल में 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स को हराया था

